JAIPUR BOMB BLAST
कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की खूब आलोचना की। बीते 29 मार्च को ' जयपुर बम धमाकों ' के चार आरोपियों को राजस्थान उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था। इसी पूरी घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकार की मानसिकता पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि सरकार ने पैरवी में सतर्कता नहीं रखी और इस कारण जयपुर बम धमाकों के चारो आरोपी उच्च न्यायालय से रिहा हो गए ध्यातव्य है कि बम धमाकों के चारो आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019 को फांसी की सजा सुनाई थी , इसके खिलाफ आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। वैसे ये साल राजस्थान के लिए खास है क्योकि साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। इस पुरे प्रक्रण को लेकर बीजेपी अलग-अलग तरह से कांग्रेस को घेर रही है। खैर ये तो रही हालिया घटनाक्रम की बात। हम बात करते है ' जयपुर बम धमाकों ' की पूरी कहानी क्या है ? और कैसे बम धमाकों के आरोपी इस मामले में उच्च न्यायालय से रिहा हो गए। साथ ही ये भी जानेंगे कि सरकार इस मामले में आगे क्या क...